फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramnujganj: मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए हवन पूजा

Sat, 23 Nov 2024 04:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़

सार

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए है। उनके साथ कार में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव भी घायल हुए।
विज्ञापन
मंत्री रामविचार नेताम के लिए पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए है। उनके साथ कार में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव भी घायल हुए। मंत्री रामविचार नेताम एवं धीरज सिंह देव को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । 

विज्ञापन


नेताम सहित सभी घायलों के जल्द से जल्द दीर्घायु होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के आह्वान पर रामानुजगंज के मां महामाया मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामूहिक हवन पूजा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें