फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हाफ बिल योजना लागू: प्रदेश के लोगों को एक दिसंबर से सस्ती बिजली का मिलेगा लाभ

Wed, 19 Nov 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से प्रदेश के करीब 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परिवारों की मासिक बिजली खपत 200 से 400 यूनिट तक है, उन्हें भी अगले एक साल के लिए पहले 200 यूनिट पर हाफ बिल का फायदा मिलता रहेगा। इस श्रेणी में लगभग 6 लाख उपभोक्ता आते हैं। सरकार ने इन्हें एक वर्ष की छूट इसलिए दी है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा सकें और भविष्य में अपनी बिजली जरूरतों का बड़ा हिस्सा मुफ्त में पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। एक किलोवाट सोलर सिस्टम पर 15 हजार रुपये सब्सिडी और दो किलोवाट या इससे अधिक क्षमता वाले प्लांट पर 30 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें