फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर GST की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़

Sun, 27 Jul 2025 11:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में सरकारी आपूर्तियों में जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सरकारी आपूर्तियों में जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने छापेमारी कर प्रारंभिक जांच में करीब एक करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। यह फर्म छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों की सप्लाई करती है।
विज्ञापन


मेसर्स श्याम सर्जिकल ने स्वास्थ्य विभाग में विगत 4–5 वर्षों में लगभग 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति की, जबकि वास्तविक खरीदी केवल 10 करोड़ रुपये की थी। यानी, 400 से 500 प्रतिशत तक का मुनाफा कमाया गया। उस पर जीएसटी देनदारी को छुपाने की कोशिश की गई।

राज्य जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि फर्म संचालक ने अपने परिवारजनों के नाम पर तीन अन्य फर्में – राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पीआर इंटरप्राइजेस बनाईं और आपसी खरीदी-बिक्री दिखाकर कर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सभी सरकारी आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ कमाने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें