फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में जीएसटी विभाग का एक्शन मोड: चार ठिकानों पर छापा, फर्जी बिलिंग के बड़े खेल की आशंका

Thu, 26 Mar 2026 11:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भैंसथान इलाके के अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्थित दो व्यापारिक फर्मों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है।
 
विज्ञापन
जीएसटी भवन, रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भैंसथान इलाके के अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्थित दो व्यापारिक फर्मों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राज्य जीएसटी विभाग छत्तीसगढ़ की करीब 10 सदस्यीय टीम ने लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई पहले से मिली शिकायतों और इनपुट के आधार पर की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज, फर्जी बिलिंग से जुड़े रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। इन सभी सामग्रियों को जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि फर्मों द्वारा बड़े स्तर पर बोगस बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी की जा रही थी। हालांकि विभाग का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कई अन्य फर्मों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल GST टीम लगातार दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है और जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है। इस कार्रवाई को राज्य में टैक्स चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें