फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST काउंसिल की बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने दी ये अहम राय,जीएसटी सुधार व्यापार जगत के लिए लाभकारी

Fri, 05 Sep 2025 03:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

GST Council meeting 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया।
विज्ञापन
GST काउंसिल की बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने दी ये अहम राय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GST Council meeting 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि बैठक में जीएसटी प्रणाली में सुधार से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधार आम नागरिकों को सहूलियत देंगे। व्यापार जगत को गति प्रदान करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
विज्ञापन




उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार केवल कर संरचना का सरलीकरण नहीं है, बल्कि यह इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करने और राज्यों तथा देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने का भी माध्यम है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में व्यापक सुधारों का आह्वान किया था। जीएसटी की बैठक में उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और ठोस कदम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्रीगण, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें