फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: मासूम बच्ची को बचाने आई दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 04:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा में पुरानी रंजिश के कारण तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या करने की नीयत से आए युवक को रोकने पर एक महिला की जान चली गई। आरोपी ने बच्ची को बचाने आगे आई उसकी दादी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा में पुरानी रंजिश के कारण तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या करने की नीयत से आए युवक को रोकने पर एक महिला की जान चली गई। आरोपी ने बच्ची को बचाने आगे आई उसकी दादी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची की जान बचाने में हुआ हमला
ग्राम मेंड्रा में 17 अक्तूबर की रात लगभग 8:30 बजे तीन साल की बच्ची अपने पड़ोस के घर में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का 26 वर्षीय प्रशांत शुक्ला धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचा और बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। बच्ची की मां और उसकी 56 वर्षीया दादी राजकुमारी यादव ने आरोपी को देख लिया और उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी पुरानी रंजिश के चलते मासूम बच्ची को नुकसान पहुंचाने और मारने की नीयत से ले जा रहा था। जब दादी राजकुमारी यादव ने आरोपी को रोका तो उसने उन पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ीं।

इलाज के दौरान महिला की मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र होने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी प्रशांत शुक्ला वहां से भाग निकला। परिजन तुरंत गंभीर रूप से घायल राजकुमारी यादव को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें