फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि: कोरबा में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, लाखों भक्त होंगे शामिल; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Sun, 30 Mar 2025 02:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। पहले दिन ही शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
कोरबा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि को लेकर शहर की चौक-चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं, अलग-अलग संगठनों के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एक संगठन के द्वारा गौ माता चौक से लेकर टीपी नगर चौक तक भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं, भव्य रैली निकाली जाएगी। इसके लिए जगह-जगह साथ साज-सज्जा की गई है। इस रैली में छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन


वहीं, एक और दूसरे संगठन के द्वारा कोसाबाड़ी चौक से लेकर टीपी नगर तक भव्य रैली निकाली जाएगी। इस रैली में भी छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रांत के झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की है। पहले दिन रैली को संभालने के लिए स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। सीएसईबी ग्राउंड से पुलिस बल रवाना किया गया। शहर के चप्पे-चप्पे और चौक चौराहों पर विशेष तैनाती की गई है। 

इसके अलावा जगह-जगह मचान बनाए गए हैं। वहीं, सीसीटीवी भी भारी मात्रा में लगाया गए हैं। एक विशेष टीम भी सादी वर्दी में ड्यूटी पर तैनात रहेगी। किसी तरह की अनहोनी न हो इसे लेकर दमकल वाहन और मेडिकल वाहन को भी तैनात किया गया है, ताकि समय रहते काबू पाया जा सके। वहीं, इसके अलावा नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव में कोरबा शहर के अलावा औद्योगिक नगरी बालको, कुसमुंडा, दीपका, एनटीपीसी में रैलियों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, शहर के प्रमुख मंदिर सर्वमंगला, मड़वारानी, चैतुरगढ, पाली मंदिर में मंदिरों में काफी संख्या में भीड़ रहती है। जेब कतरों और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैनर पोस्टर भी लगाया जा रहे हैं। इसके अलावा समितियों को भी सचेत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें