जगतजननी महाकाली शीतला समिति, पेंड्रा की ओर से इस वर्ष भी माँ काली की भव्य आगमन शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा गौरेला से शुरू होकर नगर भ्रमण करती हुई जैसे ही महारानी पंडाल पहुंची, पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा।
जगतजननी महाकाली शीतला समिति, पेंड्रा की ओर से इस वर्ष भी माँ काली की भव्य आगमन शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा गौरेला से शुरू होकर नगर भ्रमण करती हुई जैसे ही महारानी पंडाल पहुंची, पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मार्ग आकर्षक रोशनी से जगमगाता नज़र आया।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी विशाल प्रतिमा को पूरे विधि-विधान के साथ शीतला मंदिर के पास विराजमान कराया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि माँ महाकाली की आगमन यात्रा के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार विशेष रूप से भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
पूरे नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जयकारों से गूंजते मार्ग पर श्रद्धालुओं ने माँ काली का स्वागत किया और हर्षोल्लास के बीच महाकाली पंडाल में विराजमान हुईं।