फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में ग्राम सभा का आयोजन

Mon, 27 Aug 2012 03:43 PM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 हजार गांवों में ग्रामसभाओं के आयोजन शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ग्रामीणों से इन ग्रामसभाओं में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने में ग्राम सभाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन


राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र भेजकर ग्रामसभाओं के आयोजन के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। परिपत्र में ग्रामसभाओं की बैठकें संपन्न होने के बाद उनके बारे में पंचायत और समाजसेवा संचालनालय को पांच सितंबर से पहले रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें