फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Weather: धूप की जगह बरस रहे बादल, अधिकतम पारा आठ डिग्री लुढ़का; अभी तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Mon, 27 Mar 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। कल के बाद फिर से ऐसा ही मौसम रहेगा। आसमान में घने बादल देखने को मिलेंगे और बारिश हो सकती है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना रहेगा। फिलहाल इसमें राहत की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
जीपीएम जिले में फिर झमाझम हुई बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने सिस्टम के चलते बादल जमकर बरस रहे हैं। पिछले 10 दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में लगभग आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मार्च के महीने मैं झुलसा देने वाली तेज धूप और गर्मी इस वर्ष अब तक नदारद है। इसकी गवाही आंकड़े भी दे रहे हैं। 2017 में जहां मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था, वहीं 16 मार्च के पहले तापमान 35 डिग्री को छू गया था। 16 मार्च के बाद मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान 30 डिग्री को भी पार नहीं कर पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच सालो में मार्च के महीने में लगभग हर वर्ष तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा है, पर मौसम में आए इस बदलाव की वजह से फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है। आंकड़ों की बात की जाए तो सुबह तक 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि आज कुछ देर की ही बारिश में 9 मिलीलीटर पानी बरसा है। बारिश के आंकड़े 60 मिली मीटर को पार कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें