राज्यपाल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्व-सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका आधारित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर भोरमदेव मंदिर प्रांगण में जिले की लखपति दीदियों से मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्व-सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका आधारित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
राज्यपाल डेका ने ढोलबज्जा की सुखिया बैगा से मुलाकात कर उनके समूह मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा बांस से निर्मित टोकरी, सपा व सजावटी सामग्रियों की जानकारी ली। राज्यपाल डेका ने लखपति दीदियों को टिप्स देते हुए कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता व पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिये। ऑनलाइन मार्केटिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग बढ़ा सकते है। शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर समूहों की आय बढ़ाये, मदद करने के लिए तैयार है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी।
पारंपरिक उत्पादों को ब्रांडिंग कर राज्य व देश स्तर पर पहचान दिलाएं। इस दौरान वन विभाग की ओर से तरेगांव व सिंघारी समितियों के शहद संग्राहकों को सुरक्षा किट भी वितरित किए। उन्होंने समूहों द्वारा औषधीय उत्पाद, शहद और अन्य सामग्रियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कहा कि इन गतिविधियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, वन विभाग के डीएफओ निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।