राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों और उनके बच्चों से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई बांटे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल समेत राजभवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।