फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर

Tue, 24 Jun 2014 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। अगले आदेश तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का काम देखेंगे। शेखर दत्त ने छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल के रूप में जनवरी 2010 में अपना कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने 18 जून को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसे सोमवार को देर शाम मंजूर कर लिया गया है। नई सरकार के गठन के बाद पहले ऐसा माना जा रहा था कि पूर्व नौकरशाह होने के तथा राजनीतिक नियुक्ति न होने के कारण उन्हें अपना कार्यकाल पूरा करने दिया जायेगा।

सीजीखबर के अनुसार शेखर दत्त ने 1 अगस्त 2007 को रक्षा सचिव के पद से मुक्त होकर राष्ट्रीय उप सलाहकार के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे 1 अगस्त 2005 से रक्षा सचिव के पद पर थे। 1969 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस शेखर दत्त को 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनके शौर्य के लिए सेना मेडल के ‘गैलेन्ट्री एवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने इस्तीफा दिया

शेखर दत्त रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के पद के पूर्व रक्षा उत्पादन सचिव थे। 1991-1996 के दौरान वे रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी पदस्थ रहे। इस अवधि के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनॉमिक्स, भारत अर्थमूवर्स, मझगांव डाक लिमिटेड, गार्डनरिच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स तथा गोवा शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशक मंडलों में भी संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वर्ष 1980 के दशक के मध्य में शेखर दत्त ने रक्षा मंत्रालय के निदेशक के रूप में भी काम किया है। रक्षा उत्पादन सचिव से पूर्व वे केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में वर्ष 2003 में सचिव के पद पर थे।

क्या शेखर दत्त से भी होगी अगस्ता मामले में पूछताछ?

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपने लम्बे कार्यकाल में शेखर दत्त ने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक, मध्यप्रदेश सरकार के आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के पद शामिल हैं। शेखर दत्त वर्ष 1985-89 में रायपुर संभाग के आयुक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें