फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'3 बच्चियों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार': BJP ने बनाई जांच टीम, अजय चंद्राकर बोले-अवैध रेत खनन से ऐसी वारदात

Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर बरसे। चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेत के खदान 15 जून तक बंद हो जाने थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में माफिया सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
अजय चंद्राकर, बीजेपी विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर बरसे। चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेत के खदान 15 जून तक बंद हो जाने थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में माफिया सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा  कि आज NGT के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बिलासपुर में डूबने से जिन तीन लोगों की मौत हुई, इसके जिम्मेदार कौन हैं। माफियाओं के कारण 3 सगी बहनों की मौत हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मानव जीवन की कीमत पर राज्य सरकार पैसा अर्जित कर रही है। इस घटना पर बीजेपी ने 4 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। जांच के बाद पूरी रिपोर्ट बीजेपी पेश करेगी।पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बिलासपुर में अरपा नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि रेत माफिया इतना बेखौफ हैं कि आज भी आप किसी नदी की ओर जाएं, मशीनों से रेत खुदाई होते दिख जाएगी। बिलासपुर की अरपा नदी में दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन की डूबने से मौत हो गई। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इसके जिम्मेदार अगर हैं तो रेत माफिया के सम्माननीय संरक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिम्मेदार हैं। यह भाजपा का खुला कथन है। जनता की खुली आवाज है।

विज्ञापन


अभी तक प्रशासन मौन
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो माफिया उस इलाके को पट्टे में लिया होगा, कितने का पट्टा मिला है कितनी खुदाई करनी है, एनजीटी के क्या निर्देश है, कौन इसकी जांच करेगा, अभी तक प्रशासन मौन है। उस परिवार से मिलने एक आदमी नहीं पहुंचा, जिनके बच्चों की मृत्यु हुई। उनके लिए एक रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा नहीं हुई जो माफियाओं के कारण मरे। इस प्रकार पूरी संवेदनशीलता खत्म हो चुकी है। यह सरकार माफिया के साथ खड़ी है। माफिया के पैसों के साथ खड़ी है। उसके अतिरिक्त शिवनाथ की धार बदल रही है। रेत कहीं दिखेगी नहीं। अरपा का भी हाल है। प्रदेश की जीवनदायिनी महानदी का भी वही हाल होने वाला है। भू जल संरक्षण का काम, पर्यावरण का काम छोड़कर सिर्फ अवैध तरीके से पैसा वसूलने का काम हो रहा है। मानव जीवन पर पैसा अर्जित करने का काम हो रहा है। यह नियत हो गई है सरकार की। अवैध कमाई  का खून लग गया है। 
विज्ञापन


जांच दल गठित
बिलासपुर में डूबने से हुई मौत पर बीजेपी जांच दल गठित की है। इसमें विधायक रंजना साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूजा विधानी, पुनीता डहरिया,  जयश्री चौकसे इसमें शामिल हैं। 10 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। हम उस परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी ओर से जो संभव मदद होगी, वह की जाएगी। विधायक रजनीश सिंह उन परिवार के संपर्क में हैं। जो भी जरूरी होगा। भाजपा आगे कदम उठाएगी।  किस को  खनन के लिए पट्टा मिला, कितना खोदना था, कितना खुदा इस पर भाजपा ने समिति गठित कर दी है। समय निर्धारित कर दिया है। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे कदम उठाएंगे। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री तथा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी विधायक रंजना साहू, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें