फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के दो नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी, जानें विभागों में सीटों की संख्या

Sat, 07 Dec 2024 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के पहल से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज रायगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के पहल से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए कोर्स प्रसुति और स्त्रीरोग विभाग के लिए चार सीट और चर्मरोग विभाग के लिए चार सीट की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन की ओर से नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग के लिए चार सीट,चर्म और रजित रोग विभाग के लिए चार सीट पीजी के लिए अनुमति प्रदान की गई है। कुछ समय पहले भी जनरल सर्जरी के सात, एमडी पीडियाट्रिक्स से चार और जनरल मेडिसीन के पांच की अनुमति प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें