फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मड़वा पर्यटक स्थल पर हादसा, नहाते हुए झरने से गिरा युवक, पानी में डूबने से गई जान

Mon, 09 Jun 2025 12:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के मड़वा पर्यटक स्थल पर एक हादसा हो गया। जहां एक युवक नहाने के लिए झरने पर गया था। वहां झरने से गिरने के बाद पानी में डूब गया। डूबने की वजह से मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला के माई का मड़वा पर्यटक स्थल पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें पिकनिक मनाने गए युवक की झरने से गिरकर पानी में डूबने से मौत हो गई है। गौरेला पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मामला गौरेला थाना क्षेत्र के बांधामुड़ा इलाके का है, जहां पर रहने वाला प्रांजल नामदेव जो रायपुर में चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टी में अपने घर बांधामुड़ा आया हुआ था और कल शाम प्रांजल अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गौरेला के ठाडपथरा गांव स्थित माई का मड़वा में गए हुए थे। जहां प्रांजल और सभी पिकनिक में मजे कर रहे थे।

तभी नहाने के दौरान प्रांजल का पैर नहाने के दौरान फिसल गया और झरने से नीचे गिर गया। जिसके बाद परिवार जनों के द्वारा आसपास आवाज दी। जिससे गांव के ही दो युवक मौके में गए और प्रांजल को पानी से खींच कर बाहर लाए और प्रांजल को अचेत अवस्था मे सीधे जिला अस्पताल ले गए। जहां प्रांजल की जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रांजल को मृत घोषित कर दिया और शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए फ्रीजर में सुरक्षित रखवाकर गौरेला पुलिस को मर्ग इंटिमेशन भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस वही शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर जल्द शव परिजनों को सौंपेने की बात कही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रांजल के घर और मोहल्ले में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें