फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पेंड्रा की महिला कबड्डी टीम बनी चैंपियन, राजनांदगांव को हराकर जीत की दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 05:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

जिले के पेंड्रा नगर की महिला टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां महिला टीम ने लीग के सभी मुकाबले में जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
महिला कबड्डी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर से जिले की महिला कबड्डी टीम चैंपियन बनी है। महिला कबड्डी की टीम ने राजनांदगांव फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव को हराकर जीत दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल, 7 से 8 फरवरी 2025 तक दो दिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत कोरर विकासखंड भानु प्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर में आयोजित किया गया था।

जिसमें जिले के पेंड्रा नगर की महिला टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां महिला टीम ने लीग के सभी मुकाबले में जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। जिसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोंडागांव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


साथ ही सेमी फाइनल मुकाबले में पडागांव जिला कांकेर को मात दी। और फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव को हराकर किताब अपने नाम किया एवं जीत का सेहरा अपने सर बांधा है।महिला कब्बडी टीम की जीत पर स्थानीय लोगो ने भी पूरी टीम को शुभकामनायें और बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें