गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर छात्रावास में अधीक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों रुपए की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर छात्रावास में अधीक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों रुपए की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां मरवाही के कुम्हारी गांव में रहने वाली स्नेहलता शर्मा उम्र 44 वर्ष की रहने वाली से छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगने के नाम पर सात लाख रुपए की ठगी गई की गई हैं। पीडित को जब खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो वो मरवाही थाने पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि राकेश तिवारी निवासी फरसवानी जिला कोरबा के द्वारा वर्ष 2024 में वह मरवाही आया और मेरे से जान पहचान हुआ तो दोनो एक दूसरे का मो0 नं0 **** लिया था और उसके बाद उससे बातचीत होता था तब राकेश तिवारी बोला कि भाभी अगर कोई काम होगा तो बताना मेरी उपर काफी जान पहचान है तब वर्ष 2024 में छात्रावास अधीक्षक की नौकरी निकला है करके बतायी तब वह बोला कि मै आपकी छात्रावास अधीक्षक की नौकरी लगवा दूंगा।
जिसके बाद आरोपी राकेश तिवारी ने स्नेहलता को झांसे में लेकर बोला कि 6 लाख रूपये लगेगा और उसके बाद पीड़िता को कहा कि 3,50,000 रूपये जमा करना पड़ेगा जिसके बाद आरोपी ठग पीड़िता के घर कुम्हारी आया और नौकरी लगवाने के नाम से नगद 100000 रूपये ले लिया ,, उसके बाद फोन पे के माध्यम से 250000 रूपये और ठगी कर लिया गया उसके द्वारा आज तक स्नेहलता का छात्रावास अधीक्षक का नौकरी नहीं लगवाया है जब पीड़िता को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने पैसा वापस मांगने पर पैसा वापस नहीं किया साथ ही उससे कोई संपर्क नही हो पाया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना मरवाही ने राकेश तिवारी निवासी फरसवानी जिला कोरबा के द्वारा पीड़िता से नौकरी लगवाने के नाम से दिनांक 10.06.2024 को आवेदिका से नगद रकम 1,00,000/- एवं फोन पे के माध्यम से 2,50,000/- रूपये कुल 3,50,000 रूपये लेकर धोखाधडी करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज करते हुए धारा 173(3) के तहत् जांच, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है।