गौरेला पेंड्रा मरवाही में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज अपने एक दिवसीय दौरे के तहत पेंड्रा पहुंचे जहां पर वे नगर पालिका परिषद पेंड्रा के पूर्व करोड़ों रूपये के स्वीकृत विकास कार्य व भूमिपूजन का लोकार्पण किया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज अपने एक दिवसीय दौरे के तहत पेंड्रा पहुंचे जहां पर वे नगर पालिका परिषद पेंड्रा के पूर्व करोड़ों रूपये के स्वीकृत विकास कार्य व भूमिपूजन का लोकार्पण किया वही मंच से तोखन साहू ने कहा कि निर्माणकार्य पूरी गुणवत्ता से किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने साहू समाज की वर्षो पुरानी मांग जिसमे कर्मा माता के नाम का डाक टिकट जारी करने की स्वीकृति मिलने की जानकारी भी सभी को दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होने चाहिए इसमे किसी भी प्रकार की कोई समझौता नही होना चाहिए। यह जनता की संपत्ति है और जनता की संपत्ति का सदुपयोग होना चाहिये साथ ही तोखन साहू ने इस अवसर पर तोखन साहू ने साहू समाज की वर्षो पुरानी मांग पूरी किये जाने की बात भी कही है जिसमे कर्मा माता के नाम का डॉक टिकट की स्वीकृति भी सूचना प्रसारण मंत्री से मिल गया है जो साहू समाज के लिए गौरव की बात है।
वहीं इस दौरान स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बस्तर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में दुःख जताया और शोक प्रकट किया। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दुर्ग में दिए बयान जिसमे उन्होंने कहा था सरकार चुनाव कराने से डर रही है जिसमे तोखन साहू ने पलटवार करते हुए कहा है विधानसभा लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी को बता दिया उनकी क्या हैसियत है उप चुनाव में भी बता दिया अब त्रिस्तरीय और नगर पंचायत चुनाव में भी उन्हें उनकी हैसियत पता चल जाएगी। वहीं खराब सड़कों को लेकर तोखन साहू ने कहा सभी सड़कों का निर्माण होगा बीजेपी बिजली पानी सड़क को लेकर गंभीर है पिछले 5 सालों में किसी भी सड़क का नवीनीकरण नही हुआ था।