फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाही में भालुओं का आतंक: दो अलग-अलग हमलों में महिला समेत तीन घायल; ग्रामीणों में दहशत

Thu, 27 Aug 2026 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। एक ही दिन सामने आई भालू के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में भालुओं ने किया 3 पर हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। एक ही दिन सामने आई भालू के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद जंगल से लगे गांवों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


पहली घटना नाका परिसर के कक्ष क्रमांक 2005 की बताई जा रही है। करीब 35 वर्षीय लालजी पिता सुकलाल अपने गाय-बैलों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना भालू से हो गया। लालजी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मदद की और घायल लालजी को मरवाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

दूसरी घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई। मनोज अपनी पत्नी सीतल और बेटे साजन के साथ खेत में काम खत्म करने के बाद बैल लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक भालू सामने आ गया और उसने मनोज व उसकी पत्नी सीतल पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए साजन ने पास के एक गड्ढे में छलांग लगा दी। गड्ढे में गिरने से उसे भी अंदरूनी चोटें आईं।
विज्ञापन


बाद में आसपास के ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही वन क्षेत्र में भालू के दो हमलों से ग्रामीणों में भय बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से जंगल और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने तथा ग्रामीणों को सतर्क करने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें