फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: मरवाही में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 02 Apr 2025 02:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन


मरवाही थाना क्षेत्र में आज दो हत्या के मामले से हड़कंप मच गया। पहला मामला बरटोला इलाके का है जहां पर रहने वाले सुखसेन गोंड और उसकी पत्नी श्याम बाई गोंड एक साथ रहते थे और सुखसेन का अपनी पत्नी से हर हमेशा शराब पीने को लेकर विवाद होता था। सुखसेन कि पत्नी शराब पीने से बाज ही नहीं आती थी कल भी सुखसेन की पत्नी शराब पी रही थी तो पति ने कई बार पत्नी को शराब पीने से रोका मना किया पर पत्नी नही मानी जिसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ आखिरकार नाराज पति ने पत्नी श्याम बाई पर डंडे से सिर पर जोरदार हमला किया जिससे पत्नी की वही मौत हो गई।

हालांकि जब पत्नी को पति ने अचेत अवस्था मे देखा तो उसे अस्पताल भी लेकर गया पर उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुखसेन सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा मामला भी मरवाही थाना क्षेत्र का ही है जहां पर कटरा के ललमटिया इलाके का है जहां पर रहने वाले पप्पू चौधरी अपनी पत्नी के साथ जंगल मे महुआ बिनने गया हुआ था महुआ बीनने के दौरान पप्पु चौधरी की पत्नी और गांव का ही रहने वाला रामप्रसाद गोंड जंगल मे खड़े होकर बातचीत करने लगे। दोनो के बातचीत करने के दौरान अचानक पप्पू चौधरी की नजर दोनो पर पड़ी नाराज पति रामप्रसाद से विवाद करने लगा और अपने पास रखे कुल्हाड़ी से पप्पू चौधरी ने रामप्रसाद गोंड के कनपट्टी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मरवाही पुलिस ने दोनो ही मामलों में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें