GPM Accident: टायर फटने से ट्रक में लगी आग, ट्रेलर की टक्कर से पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त
Fri, 02 May 2025 10:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
सार
पेंड्रा-कोरबा मार्ग पर दो अलग-अलग हादसे हुए। दमदम गांव के पास टायर फटने से ट्रक में आग लग गई तो वहीं पंडरीखार गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों ही मामलों में पेंड्रा पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
दरअसल, पेंड्रा-कोरबा मुख्य मार्ग पर कोटमी चौकी के दमदम ग्राम के पास एक ट्रक में टायर फटने के कारण आग लग गई। लोहे का सामान लेकर जा रहा यह ट्रक आग की चपेट में आ गया, जिससे इसका पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही पेंड्रा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
वहीं, दूसरी घटना इसी मार्ग पर पंडरीखार गांव के पास हुआ जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर कोरबा की ओर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही एक पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप में टेंट का सामान लदा था। गनीमत रही कि दोनों ही हादसो में किसी को चोट नहीं आई।