फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: नो एंट्री तोड़ घुसा ट्रक, राहगीर के शरीर के उड़े चिथड़े; चालक की तलाश

Sat, 27 Sep 2025 10:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा-गौरेला मुख्यमार्ग पर सेमरा गांव के पास नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल राहगीर अस्माउल अली को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कोलकाता निवासी अस्माउल फेरी लगाकर गुजारा करते थे। गौरेला पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखा और फरार ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा गौरेला मुख्यमार्ग पर आज नो एंट्री में घुसे ट्रक ने पैदल चल रहे राहगीर को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवाया है तो पुलिस मामले में दोषी ट्रक और चालक की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन


पेंड्रा गौरेला मुख्यमार्ग पर सेमरा गांव के पास दुःखद सड़क हादसा हुआ है। जिसमें नो एंट्री में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे राहगीर को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पास के लोगों ने मृतक के शव जो मौके पर बिखर गए थे। उसे एककत्रित करके जिला अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की शिनाख्त कलकत्ता निवासी अस्माउल अली के रूप में हुई, जो कमाने खाने के लिए पश्चिम बंगाल से यहां पर पहुचा था और किराए का घर लेकर सेमरा में रहता था और आसपास के इलाकों में फेरी लगाया करता था। फिलहाल, गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटना को घटित कर फरार हुए ट्रक और चालक की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें