फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 ग्राम पंचायत सचिवों का तबादला

Tue, 07 Jul 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने पंचायत प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे द्वारा जारी आदेश करते हुए कहा कि जिले के तीनों जनपद पंचायतों गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में लंबे समय से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर नई पंचायतों में पदस्थापना की गई है।
विज्ञापन
जीपीएम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुकेश रावटे ने यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


इस आदेश के अनुसार, जिले की तीनों जनपद पंचायतों गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में लंबे समय से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें नई पंचायतों में पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सचिवों का स्थानांतरण
जारी आदेश के मुताबिक, जनपद पंचायत गौरेला के 15, पेंड्रा के 2 और मरवाही के 26 सचिवों का तबादला हुआ है। इस प्रकार, जिले में कुल 43 ग्राम पंचायत सचिवों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई सचिवों को अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का प्रभार भी दिया गया है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


मरवाही जनपद में राजेश जायसवाल, बीरबल प्रजापति, अरुणादेवी कैवर्त और लाल सिंह मराबी सहित कई सचिवों को नई ग्राम पंचायतों में पदस्थ करते हुए अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिवचरण साहू, जनार्दन पुरी, रमेश सिंह ओंटेन, अनिल कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, राजकुमारी श्याम, चंद्रभान सिंह, मदन सिंह मराबी, पीतांबर सिंह, संजू राय और सरिता सोनवानी सहित अन्य सचिवों का भी विभिन्न पंचायतों में स्थानांतरण हुआ है।

गौरेला और पेंड्रा में बदलाव
जनपद पंचायत गौरेला में चंद्रकांत राठौर, गोविंद सिंह, नरोत्तम सिंह, शैलेंद्र आयाम, त्रिलोक सिंह, सविता राठौर, नवीनता मराबी, आरती कश्यप, रामसिंह ध्रुव, ओमकार सिंह, राधेश्याम, सत्यवान सिंह, अंजली चंद्रा, बालकरण और सोमी खत्री को नई ग्राम पंचायतों में पदस्थ किया गया है। जनपद पंचायत पेंड्रा में राय सिंह मशराम को सेवरा से कुड़कई तथा संतराम यादव को कुड़कई से तिलोरा स्थानांतरित किया गया है।

जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत सचिवों के स्थानांतरण से पंचायतों में कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और गतिशील बनेगी। नए पदस्थ सचिवों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पंचायत व्यवस्था में सुशासन और बेहतर कार्य निष्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें