फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Sun, 24 Aug 2025 10:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

रविवार को पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम लग गया। जहां एक तरफ मुख्य मार्ग पर कोयला लदे वाहन के फंसने से कई घंटे यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन
पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम लग गया। जहां एक तरफ मुख्य मार्ग पर कोयला लदे वाहन के फंसने से कई घंटे यात्री परेशान होते रहे। वहीं दूसरी तरफ रेलवे ठेका कंपनी इरकॉन द्वारा बनाए गए रेलवे ब्रिज की मिट्टी धंसने से मालवाहक गाड़ी फंस जाने से जाम लग गया। जिसके चलते रतनपुर मार्ग पर दो जगहों पर जाम लग गया। जिसकी वजह से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लगातार रुक रुककर बारिश ने जहां सड़कों के गुणवत्ता की पोल खोल दी है वहीं अब इससे यात्री हलकान होने लग गए हैं। पेंड्रा को रतनपुर होते हुए बिलासपुर जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर दो जगह पर जाम लगा है। पहला जाम घटोली गांव के पास लगा है, जिसमें एक कोयला लोड ट्रेलर बीच सड़क पर फंस गई है। जिसकी वजह से उसके दोनों और भारी वाहनों की कतारें लग गई हैं। जिसमें यात्री बसें भी शामिल हैं। फिलहाल जाम को खोलने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं।

वहीं, दूसरा जाम इसी रोड पर अमरपुर एवं बसंतपुर के बीच लगा है। जिसमें रेलवे की ठेका कंपनी इरकॉन द्वारा बनाए जे रहे ओवर ब्रिज के पास की मिट्टी 1 फीट से ज्यादा धंस जाने के कारण एक मालवाहक वाहन फस जाने से जाम लगा हुआ है। जिससे वाहन ब्रिज पार नहीं कर पा रहे हैं और मुख्य सड़क पर ही जाम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें