फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर

Tue, 08 Sep 2026 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने कलेक्टर विजय दयाराम के. जिला प्रेस क्लब भवन सह वाचनालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों से संवाद कर पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली और सफलता के लिए मेहनत व अनुशासन का मंत्र दिया।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में बनी लाइब्रेरी का अवलोकन करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में जिला प्रेस क्लब भवन सह वाचनालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वाचनालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने कलेक्टर विजय दयाराम के. ने यहां भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बच्चे इस वाचनालय का भरपूर उपयोग करें और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करें।

विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वाचनालय में पढ़कर बच्चे आगे बढ़ें लेकिन सफलता हासिल करने के बाद अपनी मूल संस्था को कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि जिस स्थान से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है, सफलता के बाद उस संस्था के लिए योगदान देना भी उनकी जिम्मेदारी है। यह योगदान शिक्षा, ज्ञान, मार्गदर्शन या किसी अन्य रूप में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ है और जड़ों से जुड़े रहकर ही आगे बढ़ने का रास्ता मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें: कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया
विज्ञापन


जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों की पहल की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पत्रकारिता की गतिविधियों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब भवन सह वाचनालय आदिवासी अंचल में एक उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने वाचनालय में उपलब्ध वाई-फाई, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी परीक्षा संबंधी सवाल किए और आवश्यकता के अनुसार प्रशासन की ओर से सहयोग का भरोसा भी दिलाया। कलेक्टर ने कहा कि यहां से पढ़कर निकलने वाले विद्यार्थी जब विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे, तो यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल, जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अखिलेश नामदेव, सचिव शरद अग्रवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव रामेश्वर तिवारी, सुबीर चौधरी, उज्जवल तिवारी, विपत्ति सारथी, जितेंद्र सोनी, अभिषेक गुप्ता, शैलेश सोनी, अरविंद बनाफर, शिवेंद्र तिवारी सहित अन्य पत्रकार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें