फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Tue, 28 Oct 2025 09:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका सोनल तिवारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल सोनल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका सोनल तिवारी की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान बिलासपुर अपोलो अस्पताल में सोनल तिवारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनल तिवारी प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। बताया गया कि जब वे पेंड्रा-कुदरी मुख्य मार्ग से होकर गुजर रही थी, तभी दुबटिया और कुदरी गांव के बीच उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो पेड़ों के बीच जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को वाहन से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजन तत्काल उन्हें लेकर बिलासपुर रवाना हुए, जहां इलाज के दौरान शिक्षिका सोनल तिवारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना की खबर मिलते ही उनके स्कूल के स्टाफ, छात्रों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सोनल तिवारी पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। वे अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासनप्रियता और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थी। उनके निधन की खबर से न केवल शिक्षा जगत, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पेंड्रा के हाई स्कूल मैदान में चल रही जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा में सोनल तिवारी का परिवार मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहा है। ऐसे समय में यह हादसा न केवल उनके परिवार, बल्कि कथा आयोजन समिति और श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत दुखद साबित हुआ है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें