फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले निलंबित सभी 14 नेताओं का निलंबन रद्द

Sat, 01 Mar 2025 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगरी निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष सहित कांग्रेस से निलंबित किए गए सभी 14 नेताओं का निलंबन किया गया रद्द।
विज्ञापन
कांग्रेस फ्लैग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगरी निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष सहित कांग्रेस से निलंबित किए गए सभी 14 नेताओं का निलंबन किया गया रद्द। उनकी प्राथमिक सदस्यता को किया गया बहाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बहाल करने आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसियो ने पार्टी से बाववत करते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में आकर चुनाव भी जीत लिया ऐसे में अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं संगठन महामंत्री मलकीत गैदू के अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव के द्वारा  जिले के ऐसे 14 कांग्रेसी नेताओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से बहाल करते हुए उन्हें वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल कर दिया गया है उनका निलबंन रद्द कर दिया गया है।

जिसमे नगर पालिका पेंड्रा के राकेश जालान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह,सहित 14 कांग्रेसी जिसमे मो. सादिक खान, जयदत्त तिवारी, जैलेश सिंह, सुशीला शर्मा, प्रवेश शर्मा, मो जमील ईराकी, सौभाग्य सिंह, सार्थक गुप्ता, प्रेमवती कोल, शशांक शर्मा, दानिश खान को प्राथमिक सदस्यता प्रदाय किया गया है। वहीं अब इन कुछ नेताओं के द्वारा टिकट की दावेदारी किया गया था लेकिन टिकट ना मिलने के कारण पार्टी सब बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा गया था। जिसे लेकर प्रदेश एवं जिला संगठन के द्वारा 14 कांग्रेसी नेताओं को निलंबन कर दिया था। 
विज्ञापन


अब फिर से उन सभी 14 निलंबित लोगों को बहस करते हुए प्राथमिक सदस्यता प्रदाय की गई है। इसके साथ ही अब जिले के नगरीय निकाय में दो में कांग्रेस और एक में भाजपा के अध्यक्ष हो गए हैं।मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का कहना है कि कल हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में राकेश जालान के द्वारा कांग्रेस में ही रहने की इच्छा जातलाई थी उसे आवेदन को मैंने कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया था वहां से जैसे ही मुझे मलकीत गैदू,दीपक बैज की अनुशंसा से मेरे द्वारा पुनः आदेश जारी कर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान सहित सभी 14 कांग्रेसियो की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया था उस रद्द करते हुए उन्हें बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें