गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें गुरुकुल आवासीय छात्रावास में गुरुवार की सुबह छात्रावास में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से आहत छात्र गुरुवार को पूरा दिन और रात दर्द से तड़पता रहा, जब छात्रावास का कोई भी कर्मचारी उसे इलाज के लिए नहीं ले कर गया तो शनिवार को दोपहर बाद छात्र खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मामले पर आदिवासी विकास विभाग से अब तक कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया है।
नए सत्र में स्कूल खुले अभी 15 दिन भी नहीं बीते हैं और आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रवासो के गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आना शुरू हो गया है जिला मुख्यालय में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के निवास के ठीक सामने स्थित गुरुकुल आवासी सामान्य छात्रावास में छात्रावास के अंदर एक 14 वर्षीय छात्र युवराज पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया मधुमक्खियों के हमले से दर्द से कराहता छात्र गुरुवार को पूरा दिन और पूरी रात दर्द से तड़पता रहा और छात्रावास में पड़ा रहा।
इस दौरान छात्रावास के किसी भी कर्मचारी ने उसे अस्पताल ले जाकर चिकित्सा तक देना उचित नहीं समझा, इसके बाद कल शुक्रवार को दोपहर बाद छात्र खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा और उसका इलाज शुरू हुआ डॉक्टर ने उसे दवा देकर उसे बोतल चढ़ाई गई। जब छात्रा को कुछ राहत मिली तब देर रात उसे छात्रावास भेज दिया गया। जहां से छात्र अकेले ही छात्रावास वापस आ गया मामले की जानकारी मिलने के बाद जब हम छात्र का हाल-चाल लेने छात्रावास पहुंचे तो पीढ़ी छात्र ने अपनी व्यथा सुनाई। इस दौरान रात 9:30 छात्रावास में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, यह उसे छात्रावास का हाल है जो आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के निवास के ठीक सामने स्थित है इससे जिले के अन्य छात्रावासों के स्थिति का आंकलन किया जा सकता है।