गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस को जब्त कर थाने ले गई।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिलासपुर से पेंड्रा आ रही पुष्पराज यात्री बस ने सोमवार को एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल, सेमरा में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रा स्कूल से लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई। इस हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर थाने ले आई। परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।