फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट के दौरान परीक्षार्थियों पर गिरा पेड़: एक छात्र अस्पताल में भर्ती; बीपीएड-डीपीएड की चल रही चयन प्रक्रिया

Fri, 23 Jun 2023 02:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

परीक्षार्थियों ने बताया कि, अव्यवस्थाओं के बीच डीपीएड और बीपीएड की चयन प्रक्रिया हो रही है। मैदान में किसी प्रकार का व्यवस्था, पीने का पानी तक नहीं है। इसे लेकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने दूर-दूर से आए छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। 
 
विज्ञापन
घायल छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शुक्रवार शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय में महुआ के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से एक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गय। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलेज में बीपीएड और डीपीएड की चयन प्रक्रिया चल रही है। इसी में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी पहुंचे हैं। खास बात यह है कि हादसे के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने छात्र की कोई सुध नहीं ली। परीक्षार्थियों के लिए पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा का रहने वाला छात्र एडी एंथोनी चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पेंड्रा स्थित शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचा था। वह अन्य छात्रों के साथ धूप से बचने के लिए कॉलेज के मैदान में लगे महुआ के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान पेड़ की एक भारी सी डाल टूटकर छात्रों पर गिर पड़ी। डाल की चपेट में आकर एडी एंथोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर चोट आई है। गनीमत रही कि अन्य छात्र हादसे में बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एडी एंथनी को खून से लथपथ देख उसके साथ आए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उसका उपचार जारी है। पूरे मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है। चयन में शामिल होने के लिए आए परीक्षार्थियों ने बताया कि, अव्यवस्थाओं के बीच डीपीएड और बीपीएड की चयन प्रक्रिया हो रही है। मैदान में किसी प्रकार का व्यवस्था,  पीने का पानी तक नहीं है। इसे लेकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने दूर-दूर से आए छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें