फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: जिला अस्पताल में नशेड़ियों का हंगामा, महिला डॉक्टरों से बदसलूकी और स्टाफ के साथ मारपीट; मामला दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 09:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
विज्ञापन
GPM News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में शुक्रवार रात इलाज के दौरान नशे में धुत कुछ लोगों ने जमकर हंगामा और मारपीट की। दरअसल, एक सड़क हादसे में घायल तीन युवकों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद मृतक के परिजन और साथी, जो नशे की हालत में थे, महिला डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर बेवजह दबाव बनाने लगे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सकों से बदतमीजी की और बीच-बचाव करने आए वार्ड बॉय, गार्ड और सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया। 

अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों (सुनील, मनीष, संतोष और प्रमोद रजक) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र सिंह पैकरा ने बताया कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें