फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरकंकाल से मचा हड़कंप: गौरेला में एक अज्ञात शख्स का कंकाल मिला, घटना स्थल पर परहुंची फोरेंसिक; मोबाइल भी बरामद

Wed, 07 Aug 2024 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला में एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मचा गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम पर घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
गौरेला पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला के डुमरिया इलाके में एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जब पुलिस को ग्रामीणों ने चौरासी बांध के डुबान इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का नरकंकाल बिखरी अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच गई। नरकंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्यवाही के लिए फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


गौरेला के डुमरिया गांव से लगे हुए चौरासी बांध के डुबान इलाके में ग्रामीणों ने एक नरकंकाल को पड़ा हुआ देखा। नरकंकाल मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली वैसे ही इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल मामले की सूचना गौरेला पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बिखरे हुए नरकंकाल को एकत्रित कर उसे सुरक्षित मोर्चुरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


आगे की कार्यवाही के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को आगे की जांच के लिए कहा गया है। पुलिस को नरकंकाल के पास से एक कीपैड मोबाइल भी मिला है। संभवतः मोबाइल मृतक का हो सकता है।।

मोबाइल बंद अवस्था में मिला है। पुलिस के अनुसार, नरकंकाल लगभग एक माह पुराना हो सकता है। फिलहाल, पुलिस सभी दिशाओं में जांच कर रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में गुम इंसान की भी जानकारी ले रही है। ताकि नरकंकाल किसी व्यक्ति का हो। जानकारी लगाई जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें