फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: जेल में रक्षाबंधन मनाने पहुंचीं बहनें, प्रशासन ने किया सहयोग; बहनों ने कैदी भाईयों को बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 03:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला जेल में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जहां दूर-दूर से बहनें अपने कैदी भाई को राखी बांधने के लिए आईं। 
विज्ञापन
पेंड्रा जेल में बना राखी का पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेलमें रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जेल प्रशासन के द्वारा भी कैदी भाईयों को राखी बांधने आई उनकी बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उसके लिए खास इंतेजाम किये गए।

विज्ञापन


प्रतिवर्ष के अनुसार, इस वर्ष भी गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला जेल पेंड्रा रोड में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। यहां बहनों ने अपनी भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधी। बंदी भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई।

जिला जेल प्रशासन ने भी रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए राखी को लेकर खास तैयारियां कर रखी थी। जेल में लगभग 110 बंदियों की क्षमता वाले इस जिला जेल में अभी 96 बंदी मौजूद हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों के साथ-साथ परिवारजन भी उपस्थित रहे। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गेट के बाहर से ही मुलाकात की। केवल बहनों को ही जेल के अंदर प्रवेश करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें