फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर स्वास्थ्य अमला को कारण बताओ नोटिस

Wed, 05 Mar 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोडगार में स्वास्थ्य अमला अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन
कारण बताओ नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा पेण्ड्रा विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोडगार में स्वास्थ्य अमला अनुपस्थित पाया गया। स्वास्थ्य अमला द्वारा उनके कार्य के प्रति लापरवाही प्रदर्शित होने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए आई मिंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रा ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने कहा है। अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य अमले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह पैकरा, ग्रामीण चिकित्सा सहायक आरती ताम्रकार, नर्सिंग ऑफिसर नीता ध्रुव एवं अन्सली मिंज, फार्मासिस्ट आशीष प्रताप पैकरा, एमएलटी अजय साहू एवं जेएसए विजयपाल सिंह पैकरा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें