फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला में तेज रफ्तार का कहर: कार और बोलेरो की भिड़ंत में सात घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Thu, 27 Nov 2025 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला

सार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
मौके पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब तेज रफ्तार के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेवसा देवराज पारा अमरकंटक मुख्य मार्ग पर एक आर्टिका कार और बोलेरो वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

हादसे में सात लोग हुए घायल

दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज गति से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें