फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: तीन गौवंश के शव मिलने से सनसनी, मालिक ने जताया हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 12 Jan 2025 04:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मरवाही थाना क्षेत्र के भेड़वा नाला में मरवाही के ग्राम बगरार निवासी ओंकार प्रसाद राय की तीन गायों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मरवाही थाना क्षेत्र के भेड़वा नाला में मरवाही के ग्राम बगरार निवासी ओंकार प्रसाद राय की तीन गायों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बगरार गांव निवासी गाय मालिक का कहना है उसकी गायों की हत्या की गई है। पीड़ित गाय मालिक ने मामले की लिखित शिकायत मरवाही थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के आलाअधिकारियों की मानें तो वो गायों की हत्या होने की बात से इनकार करते हुए मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर गायों के पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है।

विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला बीते 9 जनवरी का है, जहाँ पर मरवाही थाना क्षेत्र के बगरार गांव में रहने वाले ओकार राय की तीन गाय घर से चरने निकली थीं। गाय मालिक ओंकार राय 09 जनवरी को स्वास्थ्य गत कारणों से बिलासपुर चले गए थे। जब वे 11 जनवरी को घर पहुचे तो गांव से जानकारी मिली कि उनकी गायों के शव भेड़वा नाले में मृत अवस्था मे पड़े हुए हैं।

गायों के शव होने की सूचना मिलने के बाद वो अपने परिजनों के साथ मौके पर जाकर शवों की स्थिति देख लगा कि गायों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई है। शायद गायों को बुरी तरह पीटा गया था और उनकी आंखें फोड़ दी गई। इस क्रूर कृत्य से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया है। जिसके बाद पीड़ित और ग्रामीणों ने तत्काल थाना मरवाही पहुचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई साथ ही मामले में ग्राम भेड़वा टोला थाना भालूमाड़ा अनूपपुर मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति का नाम लिखवाया है, जिसे गायों को दौड़ाते हुए लोगों ने देखा था।
विज्ञापन


वहीं मामले में पुलिस के आलाअधिकारियों की मानें तो उन्होंने मौका मुआयना किया है पुलिस जांच में ऐसी कोई भी बात सामने नहीं है जिसमें गायों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर बुलाकर मृत मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है। मवेशियों के द्वारा अधिक मात्रा में अलसी खाए जाने के भी कुछ सबूत पुलिस को मौके पर मिले है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें