फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run Law: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हड़ताल का दूसरा दिन, कई पेट्रोल पंप ड्राई; सड़कों पर भटक रहे यात्री

Tue, 02 Jan 2024 01:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में हड़ताल का दूसरा दिन है। मालवाहक गाड़ियों और ऑटो चालक संघ सरकार के इस कानून का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चालकों के हड़ताल का आज दूसरे दिन भी खासा असर देखने को मिला है। यात्री बसों के साथ मालवाहक गाड़ियों और ऑटो चालक संघ आज दूसरे दिन भी अपने वाहनों को सड़कों पर नहीं उतारे। जिसकी वजह से यात्री परेशान होते रहे तो हड़ताल में पेट्रोल पंप के टैंकर चालकों के शामिल होने से पेट्रोल पंप में लोड नहीं पहुचने से पेट्रोल की शॉर्टेज हो गई है। जिसके कारण कुछ पेट्रोल पंप ड्राई है तो कुछ में लिमिटेड पेट्रोल होने के चलते लिमिट से इमरजेंसी कोटा से पेट्रोल दिया जा रहा है।

विज्ञापन


नए मोटर व्हीकल एक्ट के संसोधन के विरोध में जहां बीते दिन मोटर वाहन चालक ऑटो चालक सहित सभी कमर्शियल वाहनों के पहिए सोमवार से पूरी तरह से थम गए थे। ट्रक चालक ऑटो चालक एवं ट्रांसपोर्टर संगठन के बाद अब कमर्शियल सभी तरह के वाहनों के चालक इस हड़ताल का समर्थन करते हुए सड़क पर उतर आए हैं। 

जिसके चलते आज हड़ताल के दूसरे दिन भी यात्री बस से लेकर ऑटो-टैक्सी के भी पहिये थम हुए हैं। ये वाहन स्टैंड में खड़े कर दिए गए। वाहन चालकों के इस निर्णय से यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा और लोग इधर उधर भटकते नजर आए। जिसके बाद अब पेट्रोल की समस्या से भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हड़ताल में पेट्रोल टैंकर चालकों के शामिल होने के कारण पेट्रोल पंप में लोड नहीं पहुंचा और उसी के चलते पेट्रोल पंप में लोगों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। वहीं आज सुबह से पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो कुछ पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं तो कुछ में लिमिटेड पेट्रोल ही स्टॉक में है। जिसके चलते वे लिमिटेड पेट्रोल ही वाहनों को दे रहे हैं। हालांकि, सभी पेट्रोल पम्पों में डीजल का स्टॉक तो पर्याप्त है। लेकिन पेट्रोल नहीं होने से शाम तक लगभग सभी पेट्रोल पम्पों में पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जिसके चलते लोगों को एक बार फिर परेशान होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें