फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बुजुर्ग से सोने के गहने लेकर फरार हो गए ठग, जालसाजों की तलाश कर रही पुलिस

Sun, 14 Dec 2025 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
विज्ञापन
GPM News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कॉलोनी सारबहरा में फेरी के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने एक बुजुर्ग से सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सारबहरा मधुबन कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय पन्ना लाल पंत के घर 13 दिसंबर को दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से पहुंचे। वे स्वयं को कांसा-पीतल व सोने-चांदी के बर्तन साफ करने वाला बताते हुए फेरी कर रहे थे। पहले उन्होंने कांसा के बर्तन साफ करने के नाम पर विश्वास में लिया, फिर सोने-चांदी के गहने भी साफ करने की बात कही। ठगों की बातों में आकर बुजुर्ग ने उन्हें सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और सोने के कंगन सौंप दिए। इसके बाद ठगों ने गर्म पानी लाने को कहा। जैसे ही बुजुर्ग घर के अंदर गए, दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार ठगी गए सोने के गहनों की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना गौरेला पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरेला पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फेरी करने वालों के झांसे में न आएं और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को कीमती सामान न सौंपें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें