फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गईं किताबें और यूनिफार्म

Wed, 05 Jul 2023 05:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के दूरस्थ विकासखंड मरवाही में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मरवाही विधायक केके ध्रुव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बच्चों को तिलक लगाया गया और मिठाई खिलाकर स्कूल जाने की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन
स्कूल प्रवेशोत्सव में पहुंचे बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के दूरस्थ विकासखंड मरवाही में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मरवाही विधायक केके ध्रुव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बच्चों को तिलक लगाया गया और मिठाई खिलाकर स्कूल जाने की शुरुआत हुई। छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल भी वितरित की गई। 

विज्ञापन


नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बाद जिले के मरवाही विकासखंड के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा का महत्व बताते हुए स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शाला प्रवेशोत्सव में छात्र छात्राओं का तिलक लगाया गया, मीठा खिला कर पठन-पाठन सामग्री के साथ-साथ गणवेश का भी वितरण किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें