फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela Pendra Marwahi: मरवाही पुलिस ने 14 वर्षीय बालिका की जान बचाई, परिवार खुशी से झूमा

Tue, 03 Feb 2026 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पारिवारिक कलह के चलते खुद को कमरे में बंद कर हंसिया लेकर खुदकुशी की धमकी दे रही 14 वर्षीय किशोरी को मरवाही थाना पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
मरवाही पुलिस की सवेंदनशीलता से बची नबालिग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका की जान बचाने में सफलता हासिल की है। पारिवारिक नाराज़गी के चलते बच्ची ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया था और हाथ में धारदार लोहे का हंसिया लेकर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे रही थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था।

पुलिस को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची पढ़ाई और मोबाइल उपयोग को लेकर नाराज़ थी। लगभग चार घंटे तक चले समझाने के प्रयासों के बावजूद जब बच्ची ने दरवाजा नहीं खोला, तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने साहसिक निर्णय लेते हुए दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

बहादुरी से हंसिया छीना, बालिका को बचाया 

विज्ञापन

पुलिस ने सूझबूझ से बच्ची के हाथ से हंसिया सुरक्षित रूप से छीन लिया और उसे सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया।

इस पूरे बचाव अभियान में मरवाही पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की जा रही है। बच्ची को काउंसलिंग के बाद उसकी माता को सौंप दिया गया। मरवाही पुलिस की इस पहल से न केवल एक नाबालिग की जान बची, बल्कि एक परिवार को भी बड़े संकट से राहत मिली। इस घटना ने पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें