गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक माह से अधिक समय से फरार आरोपी को उंसके ही घर से गिरफ्तार किया है।गौरेला क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि ने गम्भीर आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ गौरेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी के द्वारा उसके किये गए कार्यो का अधिक सत्यापन करने के एवज में हमेशा उसका शारीरिक शोषण किया जाता था आरोपी जनपद पंचायत के अंदर भी उसके साथ गलत कार्य करता था और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ये सब कृत करता।जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) n, 296,351(3) BNS 3(2)(va) sc/st एक्ट का अपराध दर्ज किया था,,जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।।
मामला बीते अक्टूबर माह का है जहां पर गौरेला थाने में एक महिला जनप्रतिनिधि ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे उसने पेंड्रा निवासी सुभाष रजक के द्वारा शारीरिक शोषण करने की बात सामने आई थी और मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़िता के द्वारा शारीरिक शोषण में जिस जगह का जिक्र किया था और पुलिस ने भी एफआईआर में किया गया है उसमें से एक स्थल शासकीय कार्यालय है जो गौरेला जनपद कार्यालय का जनपद उपाध्यक्ष का ऑफिस था, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2) n, 296,351(3) BNS 3(2)(va) sc/st एक्ट का अपराध दर्ज किया था वही मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सुभाष रजक फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है जिसके बाद पुलिस को एक माह से अधिक समय बीतने के बाद आरोपी की जानकारी मिली कि वो पेंड्रा में अपने दूसरे मकान के अंदर ही छिप कर रह रहा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने अपना जुर्म भी काबुल कर लिया है वही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप को भी जप्त कर लिया है।चूंकि मामले में एक्ट्रोसिटी की भी धाराएं पुलिस ने लगाई थी तो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने विशेष न्यायालय बिलासपुर में उसे पेश किया है जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया गया है।