विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यटन स्थल की सफाई करते लोग।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई और पौध रोपण किया गया। इस दौरान स्थानीय पर्यटन समितियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी ली। जिला प्रशासन के सहयोग से प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़, धनपुर, गगनई, लक्ष्मण धारा, झोझा के पर्यटन समिति के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया।
जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों पर स्थानीय युवाओं को समुदाय पर्यटन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। साथ ही साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकें। स्थानीय पर्यटन समितियों की जिम्मेदारी और जवाबदारी है कि वे पर्यटन स्थलों को साफ सुथरा और संरक्षित रखें। पर्यावरण दिवस पर समिति के सदस्यों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्रामीण और आर्य प्रेरणा समिति के सदस्य उपस्थित थे।