फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गई 25 जिंदगियां: पेंड्रा में टला बड़ा हादसा, चलते पिकअप वाहन में लगी आग; कूदकर लोगों ने बचाई जान

Tue, 25 Jun 2024 11:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चलते पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से 25 लोगों की जिंदगी हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन
पिकअप वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में सवारियों से भरी पिकअप वाहन में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। हादसे के दौरान पिकअप वाहन में 25 सवारियां थीं। घटना के दौरान सभी ने आननफानन में पिकअप से कूदकर अपनी अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार, केबिन के अंदर शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। जिस पर समय रहते हुए आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


यह पूरी घटना जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के दुबटिया सिवनी मुख्यमार्ग के सेवरा गांव के पास की है। जहां पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक सवारियों से भरी पिकअप वाहन में अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। 

घटना के दौरान पिकअप में लगभग 25 सवारी बैठी हुई थी। शॉर्ट सर्किट से जैसे ही आग लगी तो आनन फानन में पिकअप में बैठी सभी सवारी कुदकर अपनी जान बचाने लगी। जानकारी के अनुसार, सवारियों से भरी यह पिकअप वाहन गौरेला के तरईगांव से मरवाही के मड़वाही गांव जाने के लिए निकला था। 
विज्ञापन


सेवरा गांव के पास अचानक वाहन में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। पिकअप वाहन के केबिन के अंदर शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। जिस पर समय रहते हुए आग पर काबू पाया लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें