पेंड्रा की प्रतिभावान बेटी शिखा कोरी को पीएचडी की उपाधि मिली है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में दक्षिण एशियाई अध्ययन विभाग, अंतरराष्ट्रीय संस्थान की शोधार्थी शिखा कोरी को डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ थे l उनका शोध कार्य का विषय इंपैक्ट ऑफ सोशियो रिलिजियस मूवमेंट्स ऑन कंटेम्पररी पॉलिटिक्स है।
शिखा कोरी अमरपुर, पेंड्रा निवासी हैं। उनके पिता मुकेश कुमार कोरी शिक्षक और माता श्रीमती भावना कोरी ग्रहणी हैं। शिखा की प्राइमरी शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने हायर सेकेंडरी एजुकेशन जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार, बिलासपुर से पढ़ाई की है। इसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की। इसके बाद जेएनयू, नई दिल्ली से एम ए, एम फिल व एचडी की डिग्री हासिल कीl
इस दौरान वन सेमेस्टर फैलोशिप प्रोग्राम में सिचुआन यूनिवर्सिटी, चीन "बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव" के तहत फरवरी - जुलाई 2019 में चीन गईं। इंटरनेशनल फैलोशिप के बाद पीएचडी रिसर्च (फील्ड विज़िट) के लिए 2022 में बांग्लादेश भी गईं l शिखा ने पीएचडी डिग्री हासिल कर अपने माता- पिता का मान बढ़ाया। क्षेत्र के सभी बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।