गौरेला पेंड्रा मरवाही में पटवारी के द्वारा किसान के धान का भौतिक सत्यापन करने के एवज में किसान से पैसे लेने के मामले में कलेक्टर ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पटवारी के द्वारा किसान के धान का भौतिक सत्यापन करने के एवज में किसान से पैसे लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद और मामले की शिकायत कलेक्टर के जनदर्शन में किये जाने के बाद मामले की जांच और घटना सत्य पाए जाने पर कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल पेंड्रारोड तहसील के पटवारी हल्का नम्बर 24 खोडरी गाव में पदस्थ पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने निलबिंत कर दिया है। पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के द्वारा किसान के धान का भौतिक सत्यापन करने के एवज में पैसे लेने का वीडियो भी वायरल हो गया था और गांव के लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर के जनदर्शन में कई थी। कलेक्टर जीपीएम कमलेश लीना मंडाबी ने पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।