गौरेला पेंड्रा मरवाही में पंचायत सचिव के फाँसी लगाकर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव का शव आज सुबह मध्यप्रदेश के जंगल मे मिला है स्थानीय पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पंचायत सचिव के फाँसी लगाकर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव का शव आज सुबह मध्यप्रदेश के जंगल मे मिला है स्थानीय पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। फिलहाल खुदखुशी करने का कारण सामने नही आ पाया है। दरअसल आज सुबह परासी गांव में रहने वाले पंचायत सचिव का शव पडोसी राज्य मध्यप्रदेश के जंगल मे फाँसी में लटकी मिली जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों और साथियों को मिली तत्काल सभी मौके के लिए निकल गए।
विज्ञापन
इस तरह आत्महत्या किये जाने से हर को अचंभित है मृतक पंचायत सचिव राजेश दाहिया मरवाही थाना क्षेत्र के परासी गांव का रहने वाला था और उसकी पोस्टिंग मरवाही जनपद के सेमरदर्री गांव में थी। फिलहाल मध्यप्रदेश के भालूमाड़ा पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है।
फ़िलहाल स्थानीय पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।।।और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच शुरू कर फ़ी है।।वही घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के साथ ही मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।।लोग समझ ही नही पा रहे है कि राजेश जैसा समझदार व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है।