फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 09:55 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

नव वर्ष के मौके पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोटमी कला के पैराडाइज डेली नीड्स दुकान से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध मदिरा जब्त हुई। मुख्य आरोपी फरार, एक सह-आरोपी गिरफ्तार।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव वर्ष के आगमन के साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 31 दिसंबर की देर शाम, कोटमी कला इलाके में संचालित पैराडाइज डेली नीड्स दुकान से मध्यप्रदेश निर्मित भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने मुख्य आरोपी को फरार बताया है, जबकि उसके एक सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर, आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में दबिश दी। मौके पर तलाशी के दौरान, विभाग को बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 148.40 लीटर बताई जा रही है। इसमें 475 नग पाव व्हिस्की, 173 नग पाव बैगपाइपर व्हिस्की, 56 नग पाव रॉयल स्टैज व्हिस्की, 45 नग पाव मैकडॉवेल्स नंबर-1 रम, 06 नग पाव ओल्ड मोंक रम और 25 नग डेन पावर दस हजार बीयर शामिल हैं।

यह जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश से लाई गई बताई जा रही है, जिसे अवैध रूप से संग्रहित कर बिक्री की तैयारी की जा रही थी। आबकारी विभाग ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश शर्मा को फरार घोषित किया है, जबकि उसके सहयोगी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। विभाग ने आम नागरिकों से भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना देने की अपील की है, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। यह कार्रवाई नए साल के जश्न के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें