फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पुराने संघी नेता दिनेश ताम्रकार का निधन, सेनानी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Thu, 20 Feb 2025 04:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। पुराने संघी नेता और लोकतंत्र सेनानी दिनेश ताम्रकार का 80 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया।
विज्ञापन
पुराने संघी नेता और लोकतंत्र सेनानी दिनेश का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई जब पता चला कि क्षेत्र के पुराने संघी नेता और लोकतंत्र सेनानी दिनेश ताम्रकार का 80 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया। दरअसल, दिनेश ताम्रकार जिले के सबसे पुराने संघ के नेताओं में सम्मिलित थे। जिन्होंने लंबे समय तक आरएसएस के जिला संघ चालक के पद पर रहते हुए संघ कार्य का विस्तार किया। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने आपातकाल के समय जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा की और उस समय की तत्कालीन सरकार से लोहा लिया। उनके आसामयिक निधन से संयमसेवकों में भी काफी दुख का माहौल है।

स्थानीय जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उनके पार्थिव देह पर तिरंगा अर्पित किया गया। मुक्तिधाम में उन्हें पुलिस के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी को संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे के द्वारा सम्मान राशि का चेक दिया गया। ताम्रकार को उनके देश प्रेम, मातृभूमि की सेवा एवं जनकल्याण के लिए सदैव याद किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन में जिले के सभी संघ के नेता, भाजपा नेताओं सहित स्थानीय जन एवं पुलिस के आला अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें