गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज से पोषण पखवाड़े की शुरुआत की है। जिसमे जिले की कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया है। इस दौरान काफी लोगो के पास हेलमेट नही थे जिसके बाद विभाग ने सभी को हेलमेट देकर रैली में शामिल किया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज से पोषण पखवाड़े की शुरुआत की है। जिसमे जिले की कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया है। इस दौरान काफी लोगो के पास हेलमेट नही थे जिसके बाद विभाग ने सभी को हेलमेट देकर रैली में शामिल किया।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग गौरेला पेंड्रा मरवाही व जिला प्रशासन के द्वारा आज से पोषण पखवाड़े की शुरुवात की है।।कलेक्टर परिसर से ज़िले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी ने इसकी शुरुवात करते हुए हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर पोषण पखवाड़े की शुरुआत की बाइक रैली में देखने में आया कि ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास हेलमेट नहीं था जिसके बाद जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक रैली के पहले सभी को हेलमेट वितरित किया एवं उसके बाद बाइक रैली निकाली पेंड्रा गौरेला विकासखंड में महिला कार्यकर्ताओं की बाइक रैली पहुंचेगी जो जच्चा एवं बच्चा के पोषण के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी।
पोषण पखवाड़े में महिलाओं के गर्भवती होने के बाद से अगले 300 दिन तक उनके भोजन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही आंगनबाड़ी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के साथ पोषण आहार का फायदा दिया जाएगा इसमें शून्य से 6 साल तक के बच्चों के पोषण के संबंध में भी प्रशासन जागरूकता फैलाने में लगा हुआ है, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सिकल सेल एवं कुपोषण के शिकार महिलाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या है पोषण पखवाड़े में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग भी जागरूकता फैलाने में लगा हुआ है।